एसबी ब्यूरो प्रमुख/विजय गर्ग
असन्ध। आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा के चुनाव जीतने के बाद एडवोकेट सुखबीर मान ने सोमवार को गुरुकुल के प्रधान पद का कार्य भार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि 1980 में लॉ की और 1985 में एसोसिएशन पानीपत बार के सचिव रहे। 2015 फरवरी से 2018 तक आर्य कन्या गुरुकुल में सचिव पद पर कार्य किया। 2018 में असंध बार एसोसिएशन के प्रधान बने। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार गुरुकुल को सेवा दी है। उनका मानना है कि लड़का व लड़की में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारे देश की लड़कियां शिक्षित होकर देश व राज्य के पदों कार्यकरत होकर देश के उत्थान में सहयोग करेंगी। आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा एक पुरानी शिक्षण संस्थान है इसमें से पढ़ने वाली लड़कियां ने शिक्षा व खेल क्षेत्र में अपने राज्य और गुरुकुल का नाम रोशन किया है।
शपथ के दौरान महासभा के 350 सदस्य मौजूद रहे जिसमें कार्यकारिणी सदस्य, बार संगठन व गुरुकुल स्टाप के सभी सदस्य मौजूद रहे। पूर्व प्रधान नरसिंह मान ने प्रधान सुखबीर सिंह मान, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह मान, सचिव ओम प्रकाश मान, सह सचिव बलवान शेरा, कैशियर नरेंद्र बांगड़, नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को शपथ दिलाई।
इस दौरान पूर्व प्रधान जसवीर मान, दिलीप सिंह, राम सिंह, सूरजमल बांगड, मेहर सिंह, कृष्ण ढांडा, विजेंद्र मोर, तेजबीर मान, शेर सिंह खर्ब, सुरेंद्र वकील, राज सैनी सभी सदस्य मौजूद रहे।