एसबी ब्यूरो प्रमुख/विजय गर्ग
असन्ध। नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं संस्कृत प्रवक्ता कवि भारत भूषण वर्मा ‘श्रेष्ठ काव्य साधक सम्मान 2025’ से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह सम्मान मां सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच, भारत के द्वारा दिया गया है। ‘काव्य क्या है’ विषय पर आधारित विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 33 कवियों ने हिस्सा लिया। कवि भारत भूषण वर्मा ने काव्य-शास्त्रीय ग्रंथों के अनुरूप काव्य के प्रयोजन एवं काव्य के स्वरूप का विवेचन किया इसके अलावा काव्य की व्याख्या को काव्यरूप में प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि भारत भूषण वर्मा विगत 17 वर्षों से साहित्य सेवा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम के संस्थापक महेश प्रसाद शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर दिल्ली से मीरा सक्सेना, प्रेरणा बुडाकोटी, पुणे से ज्योति कृष्णा मिश्रा, माला सिंह व कार्यक्रम आयोजक रतिराम गढ़ेवाल इत्यादि उपस्थित रहे।