एसबी ब्यूरो
बेगूसराय। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद सह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत गारा गांव में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर राहुल गांधी को बधाई दी और एक दूसरे का मुंह मीठा किया। कार्यक्रम पूर्व विधायक की देखरेख और उनकी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भूषण ने इस अवसर पर कहा कि देश के लोकतंत्र की आवाज बन चुके राहुल गांधी के जन्मदिन को हम संविधान रक्षा दिवस के रूप में मना रहे हैं। देश का संविधान स्वास्थ्य और सुरक्षित रहे इसके लिये हम सब राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके दीघार्यु होने की कामना कर रहे हैं। आज देश जिस दौर से गूजर रहा है। उसमें राहुल गांधी का मंत्र डरो मत ही एक मात्र रास्ता है इससे पूर्व भूषण ने नौला में दर्जनों कार्यकर्ताओं के घर हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत झंडा लगाया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात भूषण डीह पंचायत के करीम टोल में दलित समाज के दर्जनों प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक न्याय के मुद्दे पर संवाद किया और राहुल गांधी के द्वारा इसके लिए किए जा रहे संघर्ष की चर्चा की।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, संजीव सिंह, आनन्द प्रेम, नितेश झा, राममूर्ति सिंह, शंभु साह, ललन पासवान, अंकुश कुमार, रितेश कुमार, राजकुमार, सहेंद्र सिंह, रामबाबु पासवान, जगरनाथ पासवान, कपिलदेव पासवान, मेघन पासवान, कृष्णा कुमार, महावीर पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, कुमार रत्नेश टूल्लु, बसंत कुमार, सुरजीत कुमार, गोलू कुमार, रमानन्द सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।