एसबी ब्यूरो प्रमुख/विजय गर्ग
असन्ध। कांग्रेस में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं क्योंकि कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियां सभी को आगे बढ़ाने वाली हैं। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है।
उपरोक्त विचार हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने करनाल रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन या पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है जो संगठन को मजबूत बनाने का काम करते है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। इस बार मेयर पद और अधिकतर वार्डों में कांग्रेस की जीत तय है। शेरी ने कहा कि भाजपा की असलियत को जनता जान चुकी है और जनता इस बार भाजपा के झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता दिलबाग सिंह नंबरदार ने कांग्रेस हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कांग्रेस का संगठन बनाया जाए ताकि कार्यकर्ता जोश के साथ काम कर सके। किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि किसान व मजदूर भाजपा सरकार से तंग आ चुके है। किसानों को फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। जिस कारण किसान परेशान है।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह नंबरदार, श्याम पाल रोहिल्ला, प्रताप जयसिंहपुर, गुरनाम दनौली, मांगे राम, टीलू राणा, सुखबीर सिंधड, सुक्रमपाल सिंधड, सिराजुद्दीन दूपेडी, पंडित ओमप्रकाश, कस्तूर हरचंदिया, मालक सिंह, पंजाब सिंह, भाग सिंह, बलकार सिंह, संदीप छिन्ना, विजय बल्हारा, अमृतपाल दनौली, जगदीश बेनिवाल, कृष्ण बेनिवाल सहित अन्य मौजूद रहे।