संजना भारती संवाददाता
अर्जुन कुमार झा
समस्तीपुर। खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सिरोपट्टी में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-03/2025 में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शीला देवी पति बबलू महतो को महिला पुलिस के उपस्थिति में गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वही बताते चले कि गिरफ्तार महिला अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-03/2025 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शीला देवी पति बबलू महतो ग्राम सिरोपट्टी थाना खानपुर ने घर छोड़ कर फरार चल रहा था। जिसे बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स व महिला फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया। तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शीला देवी को पुलिस पदाधिकारी व महिला फोर्स के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।