एसबी ब्यूरो प्रमुख/निर्मल कुमार
राजौंद। खंड राजौंद के गांव संतोख माजरा में क्रिसमस दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का बड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष की भांति गांव के गिरिजाघर में प्रभु ईशु की प्रार्थना की गई।
क्रिसमस ट्री सजाया गया। जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार दिए गए। इसमें आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश मिलता है। हर वर्ष क्रिसमस दिवस के अवसर पर गांव में मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में सैकड़ो की संख्या में नर, नारी, बच्चे, बुजुर्ग पहुंचे हैं। जो ग्रामिक दूसरे नगरों, हरियाणा प्रदेश से बाहर या विदेश में रहते हैं क्रिसमस के अवसर पर गांव में पहुंचकर अपने परिवार के साथ त्योहार मना कर प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना करते हैं। आस-पास के गांव के नागरिक अपने परिवार के साथ मेले में खरीदारी करने के साथ साथ झुलों का आंनद लेते हैं। ग्रामिण सोनू, रोजी, जीवन दास, प्रीति, हैरिसन, बलबीर पास्टर ने बताया कि आज 25 दिसंबर को क्रिसमस डे अर्थात बड़ा दिन के रूप में भी जाना जाता है। इसाई धर्म की मान्यताओं अनुसार इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए इस खास दिन पर ईसाई समुदाय के लोग इकट्ठा होकर प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हैं। और साथ में क्रिसमस कैरेल गाते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते है।
इस दिन गांव के सभी लोग उत्साहित होकर घरों में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाते हैं। जिस प्रकार हिन्दू लोग दिपावली पर्व हर्षोल्लास से मनातें है उसी प्रकार से ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए क्रिसमस पर्व का बड़ा महत्व है।