एसबी ब्यूरो
तेघड़ा (बेगूसराय)। जिले के तेघड़ा प्रखंड स्थित एक निजी होटल के सभागार में जदयू नारी शक्ति रथ यात्रा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तेघड़ा में सेकड़ों की संख्या में उपस्थित जदयू के पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं और स्थानीय नागरिकों ने नारी शक्ति रथ का भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा नेत्री डॉ. भारती मेहता का फूल-मालाओं और उत्साह के साथ अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सफल और प्रभावी बना दिया। जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ. भारती मेहता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्त बिहार का सपना तभी साकार होगा। जब समाज के हर वर्ग से महिलाओं को बराबरी का अवसर मिलेगा। इस यात्रा ने पूरे राज्य में महिलाओं को एक नई ऊर्जा और विश्वास से भर दिया है। जदयू की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बल्कि यह एक ऐसे समाज की नींव रख रही है। जहां महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनकर अपनी भूमिका निभा सकें। जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय ने अपने प्रेरक संदेश के माध्यम से समाज के हर वर्ग को इस ऐतिहासिक पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास असंभव है।
कार्यक्रम को संबोधित करती हुई पूर्व महिला आयोग सदस्या सह प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति रथ महिला संपर्क यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह समाज में महिलाओं के योगदान को पहचानने और उन्हें सशक्त बनाने का हमारा संकल्प है। यह यात्रा जदयू के ‘नारी सशक्त बिहार’ के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त करना। ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाओं को जागरूक करना और सशक्तिकरण का संदेश देना। महिलाओं की समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो इस यात्रा के प्रति उनके उत्साह और जदयू की इस पहल के प्रति विश्वास को दशार्ता है।
नारी शक्ति रथ अभियान मे उपस्थित पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, बीहट नगर परिषद चेयरमैन बबीता देवी, प्रदेश नेत्री रेणुका कुशवाहा, उषा सिन्हा, राजकुमारी विभु, अनीता मिश्रा, फातिमा खातून, शोभा देवी, नगर अध्यक्षा बबिता देवी, प्रेमलता देवी, जिला प्रवक्ता अरुण महतो, रमा देवी, मीडिया सेल अध्यक्ष मोनू पटेल, अमर कुमार सिंह, विकाश कुशवाहा, शम्भू महतो, नन्दलाल राय, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार सहित सेकड़ों महिला कार्यकर्त्ता गण मौजूद थे।