एसबी संवाददाता
प्रयागराज। महाकुंभ के पावन अवसर पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा त्रिवेणी मंच पर काशी के प्रख्यात गायक पंडित विजय कपूर द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। इन्होंने भजन तरे बहे पनिया ऊपर तीरे नैना, शिव भजन डम डम डमरू बजावेला हमार जोगिया आदि भजनों से श्रोता भाव विभोर हो गए। भावविभोर दर्शकों ने मनोहारी भजन सुनकर खूब तालियाँ बजायीं।
विजय कपूर का तबले पर बनारस घराने के प्रख्यात कलाकार पंडित बलराम मिश्रा, बांसुरी पर सुधीर कुमार गौतम, साइड रिदम पर संजय श्रीवास्तव ने कुशल संगति किया।
कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कलाकारों का सम्मान उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया।