एसबी ब्यूरो प्रमुख/मिन्टू कुमार झा
बेगूसराय। बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर निवासी सहदेव सिंह उर्फ साहो सिंह के पुत्र आर्मी में कांस्टेबल पद पर विवेक कुमार कार्यरत थे। वे शहीद हो गए वहीं शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। परिजनों के चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नाम हो गई। वहीं विवेक कुमार शहीद होने से संपूर्ण गांव में मातम छा गया है। इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात था। विवेक कुमार होनहार लड़का था,गांव में पसरा मातम।
आपको बता दें कि शहीद विवेक कुमार इंडियन आर्मी में कांस्टेबल के पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात था। एक सप्ताह पूर्व पानी गर्म करने के दौरान गैस से आग लग गई। जिसमें कांस्टेबल विवेक कुमार बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें आर्मी अस्पताल कोलकाता में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही शनिवार को उनका निधन अस्पताल में ही हो गया। निधन की खबर रामदीरी गांव एवं विवेक के ससुराल नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव पहुंचते ही दोनों गांव में शोक का लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विवेक कुमार की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व नयागांव निवासी गोपाल सिंह की पुत्री से हुआ था। विवेक को एक पुत्र और एक पुत्री भी है। विवेक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे एवं माता-पिता छोड़ गए।
विवेक होनहार लड़का था, गांव में पसरा मातम: इस दौरान लोगों ने बताया है कि विवेक कुमार होनहार लड़का था और वह आर्मी में पदस्थापित था और उनके जाने के बाद इस गांव में सन्नाटा छा गया है। वहीं सोमवार की सुबह शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंच गया। शहीद विवेक कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए और सभी लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं शहिद विवेक कुमार का पार्थिक शरीर पहुंचने के बाद भारत माता की जय के नारे से पूरा गांव गूंज उठा। वहीं इसके बाद प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर से अंतिम विदाई दी गई।