संजना भारती संवाददाता/एस रहमान
टोंक। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा से जयपुर जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में शकुंतलम होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माला, साफा, स्मृति चिन्ह देकर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। भारत की धरती का गौरव देश-दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करने की भूमिका निभा रहा है। आज भारत देश नई नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हमारे देश मे लोकतंत्र में सभी व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जिससे जिले व प्रदेश में नए नए विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर जिला प्रमुख सरोज बंसल पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, प्रधान काबरा, कार्यालय मंत्री ओम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, तरुण टिक्किवाल, रामकिशन गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, जुली शर्मा, विजय मालवानी, कार्यालय मंत्री शंभू शर्मा, पंकज पहाड़िया, सह सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत मराठा, हेमंत सैनी, आरव सिसोदिया, सुरेश काचरिया, भगवान दास सैनी, लवेश मीणा, देवराज खाटरा, पिंटू बना, राजेंद्र विजय वर्गीय, राजेश मंगल, उत्तम शर्मा शंकर विजयवर्गीय, विजय सिंह, राहुल गुर्जर, अंजली गुप्ता, ममता शर्मा सीमा गौतम, सुभाष सैनी, राजू माहेश्वरी, हेमराज असवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।