(एजेन्सी)। बॉलीवुड में 90 के दशक अपनी खास पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से शोबिज से दूर रहने वाली ममता कुलकर्णी ने अब महाकुंभ पहुंचकर संन्यास ग्रहण कर लिया है। अब वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही है। महाकुंभ पहुंचकर ममता कुलकर्णी अब आध्यात्म की ओर रुख कर रही है। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किसी समय में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार की हिरोइन हुआ करती थी। अब 25 वर्षों के अंतराल के बाद वो फिर से चर्चा में आ गई है। बॉलीवुड की शोबिज से दूर ममता कुलकर्णी संन्यास का रुख कर लिया है।
महाकुंभ जहां लाखों लोग आध्यात्म की शांति तलाश में जुटते है। इस आध्यात्म के जरिए ही उनके जीवन में गहरा बदलाव आता है जो अब ममता कुलकर्णी के जीवन में आया है। ममता कुलकर्णी द्वारा लिए गए इस कदम के बाद वो फिर से चर्चा में आ गई है। आपको उनकी हाई प्रोफाइल लाइफ, उनकी नेटवर्थ और उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते है। ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर वर्ष 1992 में फिल्म तिरंगा के साथ शुरू हुआ था। इस फिल्म में उनकी भूमिका बेहद मामूली थी। इस फिल्म में राज कुमार और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी वर्ष 1993 में आई फिल्म अशांत, आशिक आवारा और वक़्त हमारा है में नजर आई। इन फिल्में में उनकी अदाकारी को जमकर सराहा गया।