संजना भारती संवाददाता
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। यूपीएससी परीक्षा में देश में पहली रैंक हासिल करने वाली यमुनापार के सर्वोदयनगर कॉलोनी नैनी में रहने वाली शक्ति दुबे से भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने मिलकर बुकें भेंटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रयागराज यमुनापार की गौरव शक्ति दुबे के मेहनत पर देश को गर्व है। प्रयागराज यमुनापार के साथ-साथ माता पिता का नाम रोशन कर प्रयागराज का गौरव बढ़ाया।
जिलाध्यक्ष संग भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुवेर्दी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, आनन्द तिवारी, मिथिलेश पांडेय आदि कार्यकतार्ओं ने भी पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शक्ति दुबे ने कहा ‘ये मेरे कई साल के परिश्रम का परिणाम है। मुझे कुछ देर के लिए तो विश्वास ही नहीं हुआ। परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा और मां को फोन करके खुशखबरी दी थी। शक्ति दुबे के घर तामाम बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।