एसबी ब्यूरो
बेगूसराय। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा श्रीकृष्ण सिंह ने जो विकास की लकीर खींची थी आज उसका रंग रोहन नहीं कर पा रही है गैर कांग्रेसी सरकार।
श्री कृष्णा सिंह अपने मुख्यमंत्री काल में बेगूसराय जिला को बहुत कुछ दिया आज औद्योगिक नगरी के रूप में जिला शुमार है इसका श्रेय श्री बाबू को जाता है। जिला कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह अपने कर्म के बल पर आजादी के पहले प्रधानमंत्री और आजादी के बाद मरते दम तक मुख्यमंत्री का पद संभाले रहे। यह उनकी सादगी उनके द्वारा किए गए विकास कार्य उनकी लोकप्रियता को दशार्ता है।
इस अवसर पर लखन पासवान, सुबोध, रामचंद्र सिंह, कुमार गौरव राजू, लॉ कॉलेज के प्राचार्य रामलोचन सिंह, कांग्रेस नेता ललन कुमार, विक्रम कुमार, पंकज कुमार, मंगनू सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने सेवाओं के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं माला देकर श्रद्धा निवेदित किया।