संजना भारती संवाददाता
असंध। भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। भाजपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा के साथ जुड़ है।
उपरोक्त विचार पूण्डरी से विधायक सतपाल जांबा ने वार्ड-13 गीता कॉलोनी में प्रमोद शर्मा के आवास पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। विधायक सतपाल जांबा का नगरपालिका कार्यकारी चेयरमैन राजेंद्र ढींगड़ा, पार्षद सिमांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विजय गर्ग, समाजसेवी प्रमोद शर्मा व राजु शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट में किसानों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।
बजट देश के विकास को और अधिक गति देने वाला है। सतपाल जांबा ने कहा कि दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, संजय भट्ट, सतबीर मुनिम, संजीव कौशिक, महीपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।