एसबी ब्यूरो प्रमुख/विजय गर्ग
असन्ध। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 648वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत शिरोमणि रविदास सभा व डॉ. बी.आर अम्बेडकर सभा की ओर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान रविदास सभा प्रधान रामकिशन सिवाच, अम्बेडकर सभा प्रधान सोहन लाल, नरेश कादियान, पूर्व चेयरमैन सतीश कटारिया, पूर्व पार्षद राजेश भुक्कल, एडवोकेट मन्नीराम भी मौजूद रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। शोभायात्रा का करनाल रोड पर हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने स्वागत किया।
शेरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों और अंधविश्वास को पूरी तरह समाप्त कर समाज को सही दिशा दिखाई है। हम सभी को समाज में फैली छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिगत और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर सुक्रमपाल सिंधड, गुरनाम सिंह दनौली, श्याम पाल रोहिल्ला, सराजुद्दीन दूपेडी, जयनारायण प्रजापति, डॉ. मांगे राम, तेजभान, जयबीर पंच, ऋषि दूपेडी, वकील अहमद, निशाबर सिंह निशोरिया, टीलू राणा अरडाना सहित अन्य मौजूद रहे।