संजना भारती संवाददाता
असन्ध। नगरपालिका असंध चेयरमैन पद के लिए पार्टियों में जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। बुधवार को पार्षद राजेंद्र भट्ट, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बंसल, विजय गर्ग व विनोद गोयल ने भाजपा में अपनी आस्था जताई। सभी को विधायक योगेंद्र राणा ने पार्टी का पटका पहना कर सदस्यता दिलवाई।
विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्षदों ने भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रॉकी मट्टू ने भाजपा पार्टी को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की बहुत दूरगामी सोच है। जन जन तक सभी नीतियां पहुंच रही है। जनता को लाभ मिल रहा है। वहां भी सरकार की नीतियों से प्रभावित हुए है। जन सेवा करना ही उनका उद्देश्य है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवतार जिंदल, भाजपा वरिष्ठ नेता बृज टक्कर, नगरपालिका कार्यकारी चेयरमैन राजेंद्र ढींगड़ा, सुनीता अरडाना, मंडल उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, मास्टर अजय कुमार, नरेश राणा, एडवोकेट नरेंद्र, कंवर पाल राणा, अमृत सिंह, पूर्व चेयरमैन दीपक छाबड़ा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।