एसबी ब्यूरो प्रमुख/विजय गर्ग
असन्ध। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गुरुद्वारा डेहरा साहिब में ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने शिरकत की। किसानों की समस्यायों पर विचार विमर्श करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि किसानों को फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण किसानों में रोष है। उन्होंने बैठक में सरकार से मांग करते हुए कहा कि फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाए। आर्य ने कहा कि खेतों में आवारा पशुओं से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पशुओं की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी आफत बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजा जाए।
इस अवसर पर मास्टर रामकुमार पीटीआई, अंग्रेज सिंह मर्दान खेड़ा ,शोभा सिंह डेरा गामा, सुखवंत सिंह खांडा खेड़ी, प्रीतम सिंह, राज सिंह, मुख्तयार सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।