एसबी ब्यूरो प्रमुख/निर्मल कुमार
राजौंद। महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की स्थानीय शाखा राजौंद में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में शामिल होने के लिए राजयोगी तपस्वी ब्रह्माकुमार भ्राता मेहर चंद ब्रह्माकुमारीज वरिष्ठ राष्ट्रीय संयोजक खेल कूद प्रभाग माउंट आबू पहुंचे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बलबीर कश्यप, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजौंद ने विशेष रूप कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष निमंत्रण पर पहुंचे वीरकर्ण सिंह (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा)।
वक्तव्य से हर किसी को परमात्मा पिता की पहचान बताते हुए कहा की परमात्मा एक ज्योति बिंदी स्वरूप है, निराकार है और इस सम्पूर्ण सृष्टि का परिवर्तन करने के लिए इस धरा पर आए हुए है हम बहुत भाग्यशाली आत्माएं है जिन्हें परमात्मा पिता का प्यार मिल रहा है। शिवरात्रि को लेकर सुबह 10:30 बजे राजयोगी ब्रह्मकुमार भ्राता मेहर चंद, राजयोगिनी बीके नीलम तथा अन्य बीके भाई-बहनों ने शिव ध्वजारोहण किया। राजौंद सेवाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन तथा केक काटकर त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलबीर कश्यप खण्ड शिक्षा अधिकारी राजौंद ने अपने विचार प्रगट करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान की की प्रशंसा करते हुए कहा की यह संस्था सुंदर विचारों व सेवा के कार्यों द्वारा मानव मन को परिवर्तित करती है और उसे उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करती है। न केवल आध्यात्मिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी देती है। ताकि मानव जीवन स्वस्थ और सुखमय हो सके। कार्यक्रम में ध्वज को फहराते हुए सबने विकारों, नशों से दूर रहकर सुंदर संसार बनाने की प्रतिज्ञा ली।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: बच्चों ने स्वागत नृत्य व धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सब का मन मोह लिया। जिसने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की महिमा का गुणगान किया। शिव, पार्वती सहित विभिन्न इष्टदेवों का रूप धरकर बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम उपरांत आश्रम की ओर से तैयार किया गया सुन्दर ब्रह्माभोजन व प्रसाद ग्रहण किया।
Home अन्य राज्य हरियाणा राजौंद में प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया...