एसबी ब्यूरो प्रमुख/निर्मल कुमार
राजौंद। भारतीय जनता पार्टी राजौंद मंडल की कार्यकारिणी बैठक आज हल्का कलायत के गांव सोंगल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र सरकार जनकल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक विकास पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व किसानों के हित में प्रभावी कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी जी, प्रधान नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासवादी, जनहितैषी, कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ने का सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। जिससे जनहितैषी योजनाएं बिना खर्ची, बिना पर्ची के जन-जन तक पहुंच रही है। कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा बल उसका संगठन और कार्यकर्ताओं का समर्पण है। पार्टी कार्यकर्ता ही वह नींव हैं, जिनके बूते भाजपा देश और प्रदेश में जन-जन तक अपनी विचारधारा और नीतियों को पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाएं ताकि लोग लाभान्वित हो सकें।
बैठक में मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल, जिला उपाध्यक्ष कुलविन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष जंगीर सिसला, जिला सचिव अजय प्रताप, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल दीक्षित, राजौंद नगरपालिका चेयरपर्सन बबीता, पूर्व चेयरपर्सन गुड्डी राणा, अन्नु राणा, महेंद्र, कमल राणा, महीपाल शर्मा नीमवाला, मंडल महामंत्री लोकेश राणा, पवन शर्मा (मीडिया प्रभारी), शक्ति केन्द्र प्रमुख पवन ढांडा खेड़ी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।